भोरे: शिवराजपुर के नर्वदेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित हुआ यज्ञ व धर्मशाला निर्माण को लेकर हुई बैठक, 24 अप्रैल को होगा ध्वजारोहण
नर्वदेश्वर नाथ मंदिर शिवराजपुर के परिसर में शुक्रवार को यज्ञ आयोजित हुआ व धर्मशाला निर्माण की तैयारियों को लेकर हथुआ पश्चिमी वैष्णव मठ के महंत बच्चा दास जी महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के विद्वान आचार्य डॉक्टर वीरेंद्र एवं नर्वदेश्वर नाथ शिव मंदिर के महंत शंकर तिवारी शामिल रहे। वहीं, 24 अप्रैल को ध्वजारोहण होगा।