शिवपुरी नगर: काजू कतली के डिब्बे में 'कमीशन' का खेल: शिवपुरी के खनिज इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास पर अवैध वसूली के आरोप
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में खनिज विभाग के एक इंस्पेक्टर पर एक बात फिर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। गजराज सिंह रावत नामक व्यक्ति ने आज शुक्रवार की से सुबह साढ़े 10 बजे खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास पर हर महीने मोटी रकम वसूलने और पैसे न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गजराज सिंह रावत ने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है।