बांका: जमीन कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Banka, Banka | May 28, 2026 रजौन थाना क्षेत्र में 26 मई की संध्या रूपसा एवं पत्तीचक गांव के बीच जमीन कारोबारी मिथिलेश कुमार के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया है।जबकि अभी भी कई अपराधी फरार चल रहे है। इस मामले में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर बताया।