यूपी के बहराइच से बेहद दर्दनाक खबर! बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 साल के बच्चे सुनील को घाघरा नदी किनारे मगरमच्छ जिंदा खींच ले गया। बच्चे को बचाने के लिए उसके चाचा ने नदी में छलांग लगाई और काफी देर तक हाथ पकड़कर खींचते रहे, लेकिन मगरमच्छ बच्चे को गहरे पानी में ले गया। 5 घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव मिला। सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। प्रशासन ने परिवार को 4 लाख सहायता राशि देने की बात कही है।
#HindiNews #ViralVideo
BahraichNews | CrocodileAttack | UPNews | GhaghraRiver