आगरा: ताजगंज पुलिस ने गुम हुए 5 वर्षीय बच्चे को CCTV कैमरों की मदद से शहीद नगर से किया सकुशल बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द
आगरा थाना ताजगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। जिसमें एक 5 वर्षीय बच्चे की गुम होने की सूचना थाना ताजगंज पर दी गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से 5 वर्ष के बच्चों को शहीद नगर से सकुशल बरामद किया है। और परिवारीजनों के सुपुर्द किया है। परिवारीजनों ने बच्चों को पाकर आगरा पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए सराहना की है।