आगरा: जिले के एक निजी होटल में हुआ इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन, मार्च में होगी प्रतियोगिता
Agra, Agra | Jan 31, 2024 आगरा के एक निजी होटल में बुधवार दोपहर को इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर आगरा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह के साथ कई बॉक्सर मौजूद रहे। आगामी 31 मार्च को आगरा में इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।