बाह: भदरौली PNB बैंक में CBI और एंटी करप्शन टीम का छापा, जांच से मचा हड़कंप
पिनाहट क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की भदरौली शाखा में गुरुवार रात करीब 10 बजे सीबीआई और एंटी करप्शन टीम ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई सोलर पैनल योजना से जुड़े ऋण प्रकरणों में अनियमितता और लाखों रुपये के गबन की शिकायत पर की गई। गाजियाबाद से पहुंची टीम ने बैंक में घंटों जांच-पड़ताल कर शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ल