चरपोखरी: चरपोखरी में क्रिकेट महोत्सव: फाइनल मुकाबलों के उद्घाटन से गूंजा मैदान, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
रविवार का दिन चरपोखरी प्रखंड के युवाओं के लिए किसी क्रिकेट महोत्सव से कम नहीं रहा। प्रखंड के विभिन्न गांवों में शाम 5:00 के करीब फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जहां मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पूरे दिन खेल के प्रति युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं ग्रामीण दर्शकों के लिए भी मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे।