हज़ारीबाग: अग्रसेन भवन में भव्य सिंदूर खेला, परंपरा और एकता का दिखा संगम
हजारीबाग में 20 अक्टूबर को जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नारी शक्ति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन परिसर में भव्य सिंदूर खेला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।