सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह के तहत विविध जागरूकता एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषणयुक्त आहार, संतुलित भोजन, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी, पोषण संबंधी जानकारी एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को बेहतर पोषण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
93 views | Samastipur, Bihar | Sep 26, 2026