बिजनौर: बिजनौर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने जुलाई के महीने में 12 लोगों से हुई ऑनलाइन ठगी की चार लाख से अधिक की रकम वापस कराई
Bijnor, Bijnor | Aug 3, 2024 बिजनौर में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने जुलाई के महीने में 12 लोगों से हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्यवाही करते हुए 4 लाख 16 हजार रुपए की रकम वापस कराई है। साइबर क्राइम क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद यह रकम वापस कराई है। वही ठगों द्वारा ठगी रकम वापस मिलने के बाद सभी लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है।