सांगानेर: जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे परिवार को कुचला, 4 की मौत, मां गंभीर
जयपुर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास स्थित कमला नेहरू नगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्चों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और एक बच्चे के शव के दो टुकड़े हो गए।