बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य की चेतावनी, पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने पर जाएगी नौकरी
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में तैनात ट्रेनी दरोगा विमल कुमार चौहान को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया। कार्रवाई के बाद SSP अनुराग आर्य ने तत्काल निलंबित करते हुए साफ कहा कि बरेली पुलिस में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।