देहरादून: देहरादून के सुवाखोली में बिजली विभाग की लापरवाही से टूटी लाइन से दौड़ा करंट
सुवाखोली (मसूरी) में बिजली विभाग की लापरवाही से आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गयासुबह 7 बजे बिजली की लाइन टूटकर जमीन पर गिरी, जिससे दो कुत्ते करंट की चपेट में आ गए और हाई फ्लाई एडवेंचर में करीब 10 मिनट तक करंट दौड़ता रहा स्थानीय लोग पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर हटाने और जर्जर तारें बदलने की मांग कर रहे हैं