देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने मालदेवता झरनापानी के पास से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने सीएचसी रायपुर के पास हुई रूपये छिनने की घटना का 24 घण्टे के अन्दर ही खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अनित कुमार उर्फ छोटू और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीने गए 3700/- रूपये की नगदी बरामद की है.