देहरादून: धराली आपदा में राजनीति, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को घेरा
उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद से ही सीएम धामी वहाँ डटे हुए हैं। दूसरे ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बीते दिन जंगल पहाड़ों को पार करके धारली पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि वह वीडियो फोटो जारी करके क्या साबित करना चाहते हैं।