देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा- धराली आपदा में अब तक 900 से अधिक लोगों का किया गया है रेस्क्यू
मुख्य सचिव के निर्देशों का असर, धराली में बिजली बहाल सीएस ने की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा, पहुंचे कंट्रोल रूम आईजी एसडीआरएफ को सर्च एंड रेस्क्यू अभियान का नोडल बनाया.मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर हर्षिल घाटी में आई आपदा के बाद लगातार युद्धस्तर पर संचालित हो रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।