मंडला: बगली गांव में दबंगों का कहर, पुस्तैनी मकान के आंगन में जबरन जेसीबी से खुदाई, कलेक्टर से शिकायत
Mandla, Mandla | Jun 9, 2026 जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को 2 बजे तहसील घुघरी के ग्राम बगली से एक गंभीर मामला सामने आया है। विकासखंड घुघरी के ग्राम बगली की एक युवती अपने पीडि़त परिवार के साथ मंडला जनसुनवाई न्याय की गुहार लगाने पहुंची। युवती ने गांव के ही कुछ रसूखदार दबंगों पर उनकी निजी पुस्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।