एटा: एटा तहसील सदर परिसर में समाधान दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश, मांगें पूरी न होने पर कलम बंद हड़ताल की चेतावनी
एटा। मांगें पूरी न होने से नाराज जनपद की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने शनिवार को एटा तहसील परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कलम बंद हड़ताल का ऐल