तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना परिसर में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
तुरकौलिया थाना परिसर में सोमवार बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष संपत कुमार व बीडीओ सन्तोष राज ने शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नही देने की अपील की है। कहा कि किसी भी तरह आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें,पुलिस एलर्ट मोड़ पर है।