चूरू: आथुना मोहल्ला में मामा-भांजे पर हमला, 10 लोगों पर लाठी-सरिया से मारपीट का आरोप
Churu, Churu | May 5, 2026 चूरू शहर के वार्ड 12 स्थित आथुना मोहल्ला में आपसी रंजिश को लेकर मामा-भांजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना के बाद कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस से मंगलवार दोपहर 1 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्