अररिया: दीयारी में मकई के खेत में एक महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jan 23, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के दीयारी गांव वार्ड संख्या 08 में मकई के खेत में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए गुरुवार को 12 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है.