कासगंज: 13 मई से कासगंज जिले में दौड़ेगी विज्ञान बस, छात्रों में उत्साह है
कासगंज जनपद में 13 मई से 22 मई तक विज्ञान बस का भ्रमण कराया जाएगा। जिलाधिकारी प्रणय सिंह 13 मई को कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार की गई इस विज्ञान बस में वैज्ञानिक उपकरण, टेलीस्कोप और थ्रीडी प्रिंटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विज्ञान के प्रयोगों को समझ सकेंगे।