बिहटा: अमहरा स्थित हीरो साइकिल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के साइकिल पार्ट्स जले
Bihta, Patna | Apr 13, 2026 बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के अमहरा स्थित हीरो साइकिल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण साइकिल के पार्ट्स वगैरह लाखो रुपए के जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम में आग पर काबू पाया। मामला रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12:15 की बताई जा रही है।