अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पिता-पुत्री ने जीते पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान
पट्टी, प्रतापगढ़। क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी निवासी पिता-पुत्री ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवांक उपाध्याय और उनकी पुत्री सेजल उपाध्याय ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित 34वीं यूपी स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए शिवांक उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हैमर थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।
वहीं उनकी 13 वर्षीय पुत्री सेजल उपाध्याय ने भी खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पिता-पुत्री की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।