धमतरी: मधु कंवर का मजदूरी से शुरू हुआ सफर, आज लखपति दीदी के रूप में बनी पहचान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। धमतरी जिले की सारंगपुरी निवासी मधु कंवर इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं।