चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के बंगलाटांड में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 बंगलाटांड में गुरुवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गयाl नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं वार्ड पार्षद जहां आरा ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कियाl निर्माण कार्य मास्टर अनीन के घर से छोटन के घर होते हुए नरेश पोद्दार के घर तक किया जाएगाl