कोरांव: कोरांव के वरिष्ठ पत्रकार भगवती प्रसाद तिवारी का निधन, उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, शव यात्रा में विधायक भी शामिल हुए
कोरांव के वरिष्ठ पत्रकार पंडित भगवती प्रसाद तिवारी का बुधवार देर रात प्रयागराज के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे विधानसभा कोरांव के नगर पंचायत स्थित शहीद आरके तिवारी नगर के निवासी थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।