मांट: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सीसागढ़ी से जरारा तक 3 किलोमीटर मार्ग बना हुआ है मुसीबत#जन समस्या
Mat, Mathura | May 17, 2026 मांट तहसील के थाना सुरीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरारा में सीसागढ़ी से जरारा तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटी हुई सतह ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।ग्रामीणों ने बताया कि टूटी सडीके के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में घंटों की देरी हो जाती है।