पुष्पराजगढ़: पंचकोशी मैकल परिक्रमा नर्मदा उद्गम स्थल से पूजा-अर्चना के साथ शुरू
बुधवार 3 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल कुंड से सप्त दिवसीय पंचकोशी मैंकल धाम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ बुधवार, 5 नवंबर को धार्मिक विधि-विधान, पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। 20 किलोमीटर की यह यात्रा पांच नवंबरसे शुरू 11 नवंबर को गणेश धुना आश्रम में हवन, पूजन-अर्चन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी।