बहराइच: साई गांव में तालाब में डूबकर बालक की हुई मौत, तीन दिन बाद मिला शव
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत साई गांव में तालाब में डूब कर बालक की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। वहीं शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में बालक का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।