हुलासगंज: बैगनी गांव में ट्रांसफार्मर चोरी से किसानों की परेशानी बढ़ी, पुलिस जांच में जुटी
हुलासगंज प्रखंड के बैगनी गांव में बेखौफ चोरों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात खेतों के पटवन के लिए लगाए गए दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण किसान अब बिजली लाइन पर ही निर्भर है।