झज्जर: जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने तीन महीनों में ₹लाखों के 45 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूँढ निकाले
मंगलवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 45 गुमशुदा मोबाइल फोन को एसीपी शमशेर सिंह ने उनके मालिकों के हवाले किया। इस संबंध में एसीपी शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के कुशल मार्गदर्शन में जिला झज्जर की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है ।