झज्जर: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
झज्जर लघु सचिवालय में आशा वर्कों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा। जिसकी अवेज में अब आशा वर्कर सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुकी है और सरकार से मांग कर रहे हैं जल्द से जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।