झज्जर: मोबाइल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को झज्जर पुलिस की एक टीम ने किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को मकान से मोबाइल फोन चोरी के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि राकेश निवासी दिल्ली गेट झज्जर ने सिखा देते हुए बताया कि 20 नवंबर 2024 की रात को कोई अनजान व्यक्ति उसके घर में घुसकर उसका मोबाइल फोन चोरी करके ले गया है।