मंदसौर: मंदसौर में एडीएम एकता जायसवाल होंगी, डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान आएंगे मंदसौर
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें प्रभारी डिप्टी कलेक्टर स्वाति तिवारी को मंदसौर से आगर मालवा भेजा गया व संयुक्त कलेक्टर रहे राकेश शर्मा का इंदौर में सहकारी दुग्ध महासंघ में उप महाप्रबंधक पद पर ट्रांसफर किया गया है। मंदसौर में एडीएम पद पर एकता जायसवाल आएंगी, वह अब तक सागर में भू अभिलेख क्षेत्रीय उपायुक्त थी।