मंदसौर: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत जनपद मंदसौर में 157 हितग्राहियों के खाते में भेजी गई ₹3.32 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में जनपद पंचायत मंदसौर में सर्वाधिक 157 हितग्राहियों को 3 करोड़ 32 लाख की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित हुई। परिवार पर जब आकस्मिक संकट आ जाता है, तब यह योजना परिवार का सहारा बनती है। विकास को बल और गरीब को संबल प्रदान करने वाली मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार है।