घाट: नंदानगर के कुमजुग निवासी सैनिक सुनील रावत को पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक
Ghaat, Chamoli | Jun 12, 2025 गुरुवार को शाम करीब 5 बजे नंदानगर के कुमजुग निवासी सेना के जवान सुनील रावत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी गई। आपको बता दे कि बुधवार को नंदाकिनी नदी में सुनील रावत अपने दोस्त को बचाने नदी में कूद पड़ा, दोस्त को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में पत्थरों के बीच फंस गया। जहां पानी में डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।