घाट: संगोला के पास नंदाकिनी नदी में नहाते समय युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस खोजबीन में जुटी
Ghaat, Chamoli | Jun 11, 2025 बुधवार को दोपहर करीब दो बजे नंदानगर सांगोला के पास एक युवक अपने दोस्तों के साथ नंदाकिनी नदी में नहाने गया और नहाते समय नदी में डूब गया। जिसके बाद युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार युवक भारतीय सेना के 20 गढ़वाल में कार्यरत हैं।