टोंक: टोंक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर की प्रेसवार्ता
एंकर-टोंक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा भी मौजुद रहे। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है ।