मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंग ने पीड़ित के साथ मारपीट कर किया घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी रिंकू सिंह ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसने अपने बच्चों को घर छोड़ने के लिए गांव के व्यक्ति से कहा तो इसी बात से नाराज होकर वह गाली गलौज करने लगा विरोध किया तो मारपीट की। थाने पर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।