बंदरा: बडगांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ आरोपित हुए गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव से पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपितों का पहचान सुनील कुमार, अनिल साह, रोहित कुमार, फेकू सहनी, चंदन कुमार, बिरजू सहनी, रंभा महतो और भोला साह बताया गया है