जगदलपुर: नदी तट के मोहल्लों में बाढ़ का कहर, डोंगा घाट में फंसे लोगों का रेस्क्यू, प्रवीर वार्ड और पथरागुड़ा में घर डूबे
लगातार हो रही भारी बारिश के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से जगदलपुर के नदी तट से लगे कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। डोंगा घाट, प्रवीर वार्ड, पथरागुड़ा सहित नदी किनारे बसे इलाकों में हालात गंभीर हो गए हैं। कई घर पूरी तरह पानी में डूब गए, जबकि बड़ी संख्या में परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।