डेरी गड़ाई के बाद हल्दी की रस्म | बस्तर दशहरा
बस्तर दशहरा की प्राचीन परंपराओं में डेरी गड़ाई का विशेष महत्व है। जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन में डेरी की स्थापना और मांगलिक विधान पूर्ण होने के बाद मेम्बरीनों द्वारा पारंपरिक हल्दी उत्सव मनाया जाता है।
एक-दूसरे को हल्दी लगाकर मनाया जाने वाला यह उत्सव बस्तर की सामुदायिक परंपराओं, सांस्कृतिक सहभागिता और मांगलिक उल्लास का प्रतीक है। यह रस्म बस्तर दशहरा की विविध लोकपरंपराओं में महिलाओं की भागीदारी और उत्सव की जीवंतता को सामने लाती है।
डेरी गड़ाई के बाद हल्दी का यह आयोजन बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा दृश्य प्रस्तुत करता है।
Bastar, Chhattisgarh | Sep 25, 2026