नौतन: नौतन प्रखंड के एक विद्यालय में बच्चों ने रंगोली बनाई, प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ ली
बृहस्पतिवार के दोपहर 1:00 बजे नौतन प्रखंड क्षेत्र के आरपीएस पब्लिक स्कूल मंगलपुर गुदरिया के प्रांगण में बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने को लेकर रंगोली बनाया।।बच्चों का कहना है कि पटाखे से वायु प्रदूषण होता है। प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने को लेकर छात्र-छात्राओं समेत शिक्षिकाओं ने रंगोली बनाकर दीपावली का पर्व मनाया।