नौतन: नौतन में बीडीओ ने रवि महोत्सव रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, चार पंचायतों में किसान जागरूकता वाहन करेगा भ्रमण
रवि फसलों को अत्यधिक उत्पादन के लिए सरकार ने किसानों के बीच जन जागरूकता अभियान तेज किया है। शनिवार के दोपहर 2:00 बजै को बीडिओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने हरि झंडी दिखा कर किसान जागरूकता रथ को रवाना किया। पहले दिन नौतन अंचल के पश्चिमी नौतन, पूर्वी नौतन, खडडा, और धूम नगर पंचायतों में सघन रूप से रवि महोत्सव वाहन भ्रमण कर किसानों को जागरूक करेगा।