नौतन: मंगलपुर गोपालगंज मार्ग से ई-रिक्शा में भारी मात्रा में शराब जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलपुर गोपालगंज मुख्य पथ से ई-रिक्शा पर लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित एक धंधेबाज को धर दबोचा है। पकड़ा गया धंधेबाज पुर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी राजकुमार राम बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सभी लोग दिपावली पर्व मनाने में लगे थे।