लातेहार: रेलवे ट्रैक के किनारे मिले किशोर-किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस
लातेहार के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड के रिचुघुटा स्टेशन के पास शुक्रवार को एक नाबालिग किशोर व किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की पहचान छिपादोहर क्षेत्र और किशोरी की सुदूर थाना क्षेत्र के कुकलुंडा गांव निवासी के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले की जांच जारी है।