मुज़फ्फरनगर: एसएसपी कार्यालय पर किसानों ने जबरदस्ती गुसाया ट्रैक्टर, पुलिस द्वारा रोकने पर हुई झड़प
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा पंजाब के किसानों के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया। जिसमें भारी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचे तो उनके द्वारा एसएसपी कार्यालय में जबरदस्ती ट्रैक्टर घुसने लगे तो पुलिस के द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया जहां पर उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई।