मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर में शराब पिलाकर दोस्तों ने की जितेंद्र की गला काट कर हत्या
अलमासपुर निवासी जितेंद्र कि उसके ही दोस्तों के द्वारा शराब पिलाकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के द्वारा जानकारी दी गई कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।